फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five and a half lakh children deprived of education will be connected to school, Basic Education Department has issued a guideline

शिक्षा से वंचित साढ़े पांच लाख बच्चों को स्कूल से जोड़ेंगे, बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Mon, 08 Feb 2021 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh children deprived of education will be connected to school, Basic Education Department has issued a guideline
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में साढ़े पांच लाख शिक्षा से वंचित (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने दस फरवरी से खुल रहे कक्षा 6 से 8 और एक मार्च से खुलने वाले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों जोड़ने के लिए गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन


इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की ओर से घर-घर अभिभावकों से संपर्क कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्हें अगले 15 दिन में स्कूलों में सहज वातावरण दिया जाएगा और दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें स्कूल यूनिफार्म के दो सेट, पाठ्यपुस्तक, जूते-मोजे, स्वेटर और स्कूल बैग भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने प्रत्येक स्कूल में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए एक नोडल अध्यापक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए स्पेशल एजुकेटर तैनात किए जाएंगे। बच्चे के अनुपस्थित रहने पर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed