{"_id":"6086b94a8ebc3e593a18a7c1","slug":"first-wife-murdered-then-committed-suicide-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : पहले पत्नी का किया कत्ल, फिर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : पहले पत्नी का किया कत्ल, फिर कर ली खुदकुशी
Tue, 27 Apr 2021 09:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:47 AM IST
सार
भदोखर पुलिस ने देदानी गांव में हुए डबल मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की मानें तो अवसाद के चलते बुजुर्ग ने पहले पत्नी का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल किया था।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भदोखर पुलिस ने देदानी गांव में हुए डबल मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की मानें तो अवसाद के चलते बुजुर्ग ने पहले पत्नी का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल किया था। इसके बाद स्वयं रस्सी से गला कसकर खुदकुशी कर ली थी। दंपती हत्याकांड का खुलासा होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के देदानी गांव निवासी गोपीशंकर तिवारी (68) और उनकी पत्नी निर्मला तिवारी (62) की बीते गुरुवार की रात हत्या कर दी गई थी। गोपीशंकर रिटायर्ट स्पिनिंग मिल कर्मचारी थे। एसपी श्लोक कुमार ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सदर महिपाल पाठक और भदोखर थानेदार पंकज तिवारी को लगाया था। मामले में उस समय नया मोड़ आया था, जब शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्हें पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रिटायर्ड कर्मचारी की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद हत्या किए जाने की बात कबूली थी। सीओ सदर ने बताया कि मृतक गोपीशंकर तिवारी बीमार चल रहे थे। साथ ही जमीनी दस्तावेज में नाम गड़बड़ हो गया था। इस वजह से गोपीशंकर अवसाद में हो गया था। इसी वजह से उसने पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद स्वयं उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन