फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First Transgender Police Assistance Center in UP: Establishment at Kaiserbagh Police Station in Lucknow, 24 hours hearing on complaints of transgenders

यूपी में पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र : लखनऊ में कैसरबाग थाने में हुई स्थापना, शिकायतों पर 24 घंटे होगी सुनवाई

Thu, 23 Jun 2022 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Jun 2022 08:04 PM IST
सार

इस केंद्र पर अब ट्रांसजेंडरों की शिकायतों पर 24 घंटे सुनवाई की जाएगी। सहायता केंद्र के लिए एक दरोगा, चार सिपाहियों की टीम तैनात की गई है। बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवनाथ सिन्हा ने केंद्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
First Transgender Police Assistance Center in UP: Establishment at Kaiserbagh Police Station in Lucknow, 24 hours hearing on complaints of transgenders
लखनऊ के थाना कैसरबाग में प्रदेश के पहले ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन करते पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा और साथ में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने में बृहस्पतिवार को खोला गया। इस केंद्र पर अब ट्रांसजेंडरों की शिकायतों पर 24 घंटे सुनवाई की जाएगी। सहायता केंद्र के लिए एक दरोगा, चार सिपाहियों की टीम तैनात की गई है। बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवनाथ सिन्हा ने केंद्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, समाज के थर्ड जेंडर समुदाय को खुलकर अपनी बात रखने के लिए यह सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां पर ट्रांसजेंडरों की शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए महिला दरोगा संगम यादव को नियुक्त किया गया है जिनके सहयोग में चार सिपाहियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इन नंबर पर करें शिकायत
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के मुताबिक, यह सहायता केंद्र 24 घंटे खुलेगा। किसी भी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए मोबाइल नंबर 9454403857 व 7839861094 पर भी पीड़ित शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र का यह होगा काम
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, किन्नर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक 19 अप्रैल को हुई थी। इस बैठक ने ट्रांसजेंडरों के लिए प्रदेश के हर थाने पर अलग से सेल बनाने का फैसला लिया गया था। इस सेल का काम ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाले अपराध की निगरानी, समय से उनकी शिकायतों पर कार्रवाई, मुकदमा दर्ज करने व न्याय दिलाने का काम होगा।


सभी थानों में खोलने का हुआ आदेश
डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, डीजीपी मुख्यालय से इस बात का आदेश जारी किया गया था कि सभी थानों पर ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से सुरक्षा सेल का गठन किया जाए। इस आदेश के क्रम में लखनऊ के कैसरबाग थाने में यूपी का पहला ट्रांसजेंडर सेल शुरू किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर सेल को शुरू करने की जिम्मेदारी पश्चिमी जोन के एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को दी गई थी। बृहस्पतिवार को कैसरबाग थाने में इसकी शुरुआत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed