फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first time paper trail with EVM in lucknow

लखनऊवालों के लिए जरा हटके होगा ये चुनाव

Fri, 28 Mar 2014 09:38 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Mar 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
first time paper trail with EVM in lucknow

राजधानी के मतदाताओं को इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से एकदम नया अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग लखनऊ लोकसभा सीट पर पहली बार ईवीएम के साथ प्रिंटर जोड़ने जा रहा है।

इसके जरिए मतदाता यह तस्दीक कर सकते हैं कि उन्होंने ईवीएम से जो वोट दिया है, वो उसी प्रत्याशी को पड़ा है जिसे वे देना चाह रहे थे।


प्रदेश में लखनऊ ही ऐसी लोकसभा सीट है जिसमें यह प्रयोग होने जा रहा है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यहां आजमाया जा रहा है।

आयोग ने इसे ‘वोटर वैरीफियेबिल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपीएटी) का नाम दिया है। इसके तहत ईवीएम में एक प्रिंटर जोड़ दिया जाएगा।

मतदाता जैसे ही अपना वोट डालेंगे प्रिंटर से सीरियल नंबर, प्रत्याशी का नाम व उसकी पार्टी का सिंबल बनकर आ जाएगा।

इसे देखकर मतदाता आश्वस्त हो सकते हैं कि उन्होंने उसी प्रत्याशी को वोट दिया है, जिसे वह देना चाहता हैं।

हालांकि मतदाता इसका प्रिंट नहीं ले जा सकेंगे। ऐसा मतदान की गोपनीयता भंग न हो और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

प्रिंटर से निकला कागज मतदाता के देखने के बाद अपने आप ही पास रखे सील्ड कंटेनर में चला जाएगा।


आयोग ने यह पहल इसलिए की है क्योंकि कई बार यह अफवाह होती है कि ईवीएम का सॉफ्टवेयर पहले से ही गड़बड़ है। ऐसे में किसी भी बटन को दबाने के बावजूद वोट किसी एक को ही जाएगा।

विज्ञापन


इसी भ्रम को दूर करने व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग ने ईवीएम के साथ प्रिंटर लगाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed