फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First spend the money in the account, then talk

Lucknow News: पहले खाते का पैसा खर्च करो, फिर करो बात

Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
First spend the money in the account, then talk
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। पहले दिन सलोन विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनता से रूबरू हुई और उनका दुखड़ा सुना। राजापुर चकबीबी गांव में पहुंची स्मृति र्ईरानी अचानक ग्राम प्रधान श्यामलाल पर बिफर पड़ी। दरअसल, प्रधान ने सांसद से बारात घर के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की। सांसद ने कहा कि खाते का पैसा खर्च कीजिये। इस पर प्रधान ने आनाकानी शुरू कर दी। सांसद ने मौके पर ही प्रधान के खाते का डिटेल निकालकर जनता के सामने रख दिया। खाते में लगभग 10 लाख रुपये मौजूद मिले। सांसद बोली पहले इसे विकास कार्यों में खर्चकर जनता का भला कीजिए। फिर बात करो।
विज्ञापन

इस दौरान वृद्धा शीला अपनी ढाई साल की नातिन आरोही मौर्या को लेकर सांसद के पास पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उसकी नातिन की आंख की रोशनी खराब है। सांसद ने बच्ची को दुलारा और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। लालापुर ग्राम प्रधान अजय विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर अराजकतत्वों ने अतिक्रमण कर लिया। उस पर बारातघर बनना है, सांसद ने एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सलोन में सांसद से सभासद अशफाक ने शिकायत किया कि सलोन नगर में नाले का निर्माण मानक विहीन कराया जा रहा है। मामले की जांच एसडीएम को सांसद ने सौंपी। पचखरा सलोन निवासी रामफेर, सविता, माधुरी, अनुज, श्यामू ने दबंगों द्वारा घर आने-जाने का रास्ता बंद किए जाने की शिकायत सांसद से की। औनानीस निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि उसकी बेटी कंचन को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। महिला ने सांसद से न्याय की गुहार लगाई। ममुनी गांव के लोगों ने समसपुर पक्षी विहार के सुंदरीकरण की मांग की। जिस भी गांव सांसद पहुंची, वहां पर लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल दिलाए जाने की मांग की। चकनेकनामपुर, मटका, सूची, बगहा, नायन, बाराडीह में भी लोगों की जन शिकायतें सांसद ने सुनी।
विज्ञापन

खौसनहा गांव के राजू सिंह ने सांसद स्मृति ईरानी से शिकायत किया कि गांव एक व्यक्ति ने पंचायत भवन पर कब्जा करके दूसरे को किराए पर दे दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उपजिलाधिकारी विजय कुमार को तत्काल मामला दिखवाने के लिए कहा। सूची चौराहे के पास आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के सामने जन समस्याओं का अंबार लग गया। पांडेय का पुरवा निवासी धुनार ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। सूची गांव की महिला मजदूरों ने समय से मनरेगा योजना की मजदूरी न मिलने की शिकायत की। केंद्रीय मंत्री ने सचिव मनीष श्रीवास्तव को मामला दिखवाने के लिए कहा। प्रधान अनीता सिंह ने गांव की समस्याओं से रूबरू कराया। इस दौरान योगेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, आशीष पटेल, विशाल चंदानी, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed