फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First semester exam from 29 march in Lucknow university

लविविः पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 से, परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी

Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
First semester exam from 29 march in Lucknow university
लखनऊ विवि में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू होंगी। विवि प्रशासन ने शनिवार को इनका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस साल पहली बार लखनऊ के अलावा रायबरेली, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी के कॉलेजों की भी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं यहां से आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा में लगभग सवा लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विवि की ओर से स्नातक में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) लागू होने के बाद पहला एग्जाम होगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से 28 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह नौ से 12 बजे के बीच आयोजित होंगी।
विज्ञापन

बीकॉम पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 मार्च से 11 अप्रैल तक होंगी। बीएससी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से 21 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।
वहीं, बीएससी होम साइंस पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से नौ अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे के बीच होंगी।
बता दें कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में चल रही तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त होने को हैं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने पूर्व में ही कहा था कि होली के बाद पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जल्द ही परीक्षा केंद्रों की भी सूची जारी कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि चूंकि इस साल पहली बार चार अन्य जिलों के कॉलेजों में भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अनुसार परीक्षा की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
स्नातक में एनईपी लागू होने के बाद यह पहली परीक्षा है। इसे लेकर कुछ अन्य विश्वविद्यालयों ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी किया है। जिसे लेकर यहां के विद्यार्थियों में भी इसे लेकर ऊहापोह था। हालांकि परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा में 10 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें से विद्यार्थियों को पांच सवालों के जवाब देने होंगे। हालांकि मूल्यांकन के नंबरों में आंशिक बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed