फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First poisoned in alcohol, then the dead body was thrown in the canal

Lucknow News: पहले शराब में जहर देकर पिलाया, फिर नहर में फेंक दिया था शव

Thu, 23 Feb 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
First poisoned in alcohol, then the dead body was thrown in the canal
रायबरेली। लखनऊ नगर निगम के संविदाकर्मी भगवान दास उर्फ बबलू की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को प्रेमिका पूनम समेत चार हत्या आरोपियों को जेल भेज दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पहले प्रेमिका व उसके परिवार के लोगों ने संविदाकर्मी को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक संविदाकर्मी भगवान दास प्रेमिका पूनम के इलाज पर खर्च हुए तीन लाख रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

मूलरूप से बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खेरवा मजरे सराय गांव निवासी भगवान दास उर्फ बबलू (25) मौजूदा समय लखनऊ के गोमती नगर स्थित बड़ी जुगौली में रहता था। वह लखनऊ नगर निगम में संविदा पर चालक था। आठ फरवरी को वह घर से लापता हो गया था। उसकी मोबाइल की अंतिम लोकेशन महराजगंज में मिली थी। मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) के आधार पर पुलिस ने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर कैड़ावा गांव की पूनम व उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पूरे बिंदादीन गांव के पास नहर से बबलू का शव बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि भगवान दास के मामा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सरैया चौबे निवासी देवीदयाल ने मामले में हत्या का केस दर्ज कराया था। बताया कि महराजगंज के ठाकुरपुर कैड़ावा गांव निवासी प्रेमिका पूनम, उसके पिता छेद्दू पासी, भाई धीरज और बहन रोशनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संविदाकर्मी की बाइक व मोबाइल बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि संविदाकर्मी और पूनम का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो माह पूर्व पूनम की डिलवरी के दौरान संविदाकर्मी ने इलाज व अन्य चीजों पर तीन लाख रुपये खर्र्च किए थे। इधर, पूनम ने अपने पति की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। इससे प्रेमी बबलू नाराज था। घटना वाले दिन वह प्रेमिका के गांव आया और पति हरकरन की फोटो सोशल मीडिया पर डालने का विरोध करते हुए तीन लाख रुपये वापस मांगने लगा।
इसी के बाद प्रेमिका और उसके घरवालों ने संविदाकर्मी की हत्या करने की साजिश रची। बताया कि संविदाकर्मी अक्सर पूनम के पिता छेद्दू पासी के साथ बैठकर शराब पीता था। आठ फरवरी को भगवानदास जब घर आया तो रात में उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया। मौत होने के बाद शव को नहर में ले जाकर फेंक दिया गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि साजिश के तहत आरोपियों ने संविदाकर्मी को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। मौत के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया।

....
अमेठी में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ नगरनिगम के संविदा कर्मी भगवान दास उर्फ बबलू के शव का पोस्टमार्टम अमेठी जिले में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और साफ हो जाएगा। वैसे तो पूछताछ में आरोपियों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed