फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first phd award after 12 years

पुनर्वास विवि 12 साल में अवार्ड करेगा पहली पीएचडी

Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
first phd award after 12 years
तीन साल से ठप पीएचडी प्रक्रिया ने फिर पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

अक्षय कुमार
विश्वविद्यालयों का मुख्य काम शोध करना और उसके माध्यम से समाज को कुछ बेहतर देना होता है, किंतु डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शोध से जुड़ी प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों से विवादों में फंसी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर काफी कवायद की और इस साल विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 12 साल पूरे होने पर दीक्षांत समारोह में पहली पीएचडी अवॉर्ड करेगा। साथ ही यहां शोध पर लगा ब्रेक भी हटता दिख रहा है।
विवि में पहले तो स्थापना के काफी समय बाद पीएचडी प्रवेश शुरू हुए। वो भी पिछले तीन साल से ज्यादा से प्रभावित हैं। नवागत कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह ने आने के बाद इसकी राह की दिक्कत को हटाने के लिए प्रयास शुरू किया। जिस क्रम में काफी डीआरसी का गठन हुआ और बाकी प्रक्रिया गति पकड़ रही है। आरडीसी की बैठक हो रही है और काफी पीएचडी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने कहा कि कई विभागों में डीआरसी हो चुकी है और जिनकी प्रक्रिया ठीक मिली है। उसकी अन्य औपचारिकता पूरी कर आरडीसी करवाई जा रही है। कुछ विभागों में डीआरसी ने जिनको सही नहीं पाया है, उनको बैक भी किया है। इस तरह अक्तूबर अंत तक स्थिति काफी कुछ साफ होगी। नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया न पूरी करने वालों की रिपोर्ट सामान्य परिषद को की जाएगी और जो प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं उन्हें दीक्षांत समारोह में डिग्री अवॉर्ड की जाएगी।
विज्ञापन

छूटे विद्यार्थियों 20 तक जमा करे शुल्क
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक शोध शुल्क किसी कारण से न जमा कर पाने वाले स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया है। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन शोधार्थियों ने सत्र 2019-20 या इससे पहले के सत्र का शुल्क जमा नहीं किया है वे विलंब शुल्क के साथ 20 अक्तूबर तक जमा कर दे। सत्र 2020-21 के लिए विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल होंगे नए प्रवेश आवेदन भी
रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि डीआरसी की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाए। इस तरह काफी संख्या में नई सीटें निकलेंगी। वहीं, पहले जो शिक्षक इसके लिए योग्य नहीं थे वो भी अब योग्य हो गए हैं। इस तरह हम अक्तूबर अंत या नवंबर की शुरुआत में इस साल के पीएचडी प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed