फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First fog in season

सीजन के पहला घना कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
First fog in season
सीजन के पहला घना कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

बुधवार की शाम मौसम का मिजाज बदलते ही राजधानी कोहरे की चादर से ढक गई। रात नौ बजे के करीब शहर में विजिबिलिटी 50-100 मीटर ही रह जाने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई।
कोहरे के चलते लखनऊ मेल भी रास्ते में 15 मिनट लेट रही तो एयरपोर्ट पर एहतियातन कैट थ्री बी सिस्टम शुरू कर दिया गया।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। दो-तीन दिन बाद ठंड बढ़ने का भी अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, ज्यादा नमी और हवा न चलने से कोहरा ठहर गया है। दो-तीन दिन मौसम सामान्य रहने के बाद ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी रही।
15 मिनट लेट हुई लखनऊ मेल
अचानक कोहरा बढ़ने से तय समय पर जंक्शन से छूटी 02229 लखनऊ मेल रास्ते में करीब 15 मिनट लेट हो गई। हालांकि, आगे इसे कवर कर लिया गया। उधर, एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक शाम को विजिबिलिटी 1500 मीटर थी, जो रात में कोहरा बढ़ने पर 400 मीटर रह गई। हालांकि, विमानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। वैसे भी कैट थ्री बी सिस्टम से 50 मीटर विजिबिलिटी में भी विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा बढ़ा तो खतरनाक हुई हवा
राजधानी में बुधवार को कोहरा बढ़ा तो देर रात तालकटोरा और लालबाग की हवा खतरनाक हो गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर क्रमश: 401 और 408 पहुंच गया। अलीगंज में एक्यूआई 379 और गोमतीनगर में 364 रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का एक्यूआई 382 रहा।

सोशल मीडिया पर किया लाइव
सीजन का पहला घना कोहरा देख लोग सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर दूसरों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह देते दिखे। कई लोगों ने अपार्टमेंट के बाहर की फोटो साझा कर ठंड का स्वागत किया। परिवार संग डिनर के बाद कार से लौट रहीं संगीता जायसवाल ने रात 11 बजे सोशल मीडिया पर लाइव कर दोस्तों को कोहरे वाली रात का दीदार कराया। वहीं, शादी में शरीक होने के लिए दोस्तों संग धनंजय सिंह कोहरा देख शहर से बाहर जाकर भी लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed