{"_id":"5cfb5179bdec2206fe06281e","slug":"first-flight-of-hajj-will-start-on-20-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज की पहली उड़ान 20 जुलाई को, फ्लाइट शिड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज की पहली उड़ान 20 जुलाई को, फ्लाइट शिड्यूल जारी
Sat, 08 Jun 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ से सऊदी अरब के लिए हज की पहली उड़ान 20 जुलाई को रवाना होगी। इसके बाद 49 उड़ानों से करीब 14,700 आजमीनों को भेजा जाएगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ानों का शिड्यूल करीब 15 दिन आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अभी तक रवानगी का कार्यक्रम पांच जुलाई से तय था। यूपी से करीब 34 हजार लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें लखनऊ एयरपोर्ट से 20 जुलाई को रात नौ बजे 300 आजमीनों को रवाना किया जाएगा। हाजियों की वापसी 28 अगस्त से 12 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद अहमद ने बताया कि जिन लोगों ने यात्रा की तीसरी किस्त के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। वह जल्द पूरी कर लें। ऐसा न होने पर उनकी पात्रता रद्द कर दूसरे को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
टीकाकरण और हज कैंप 20 को
डेमो
राजधानी में 20 जून को रवानगी से पहले के आजमीनों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें हज यात्रा की बारीकियां बताई जाएंगी। विस्तृत जानकारी राजधानी के सरोजनी नगर स्थित हज हाउस में टीकाकरण व ट्रेनिंग कैंप में दी जाएगी। गौरतलब है कि हज यात्रा पर जाने से पहले आवेदकों को दिमागी बुखार के टीके लगते हैं।