फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First day of BJP membership campaign.

भाजपा के सदस्यता अभियान में यूं नजर आया 'मोदी इफेक्ट'

Sat, 20 Dec 2014 04:55 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
First day of BJP membership campaign.

इसे मोदी इफेक्ट ही कहेंगे कि भाजपा के तीन दिनी अभियान ‘हर गांव भाजपा-हर बूथ भाजपा’ के तहत पहले दिन पार्टी नेता अपने-अपने बूथों पर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाते दिखे।

विज्ञापन


बहुत ज्यादा न सही तो भी लंबे समय बाद पार्टी का कोई अभियान कुछ जमीन पर उतरता दिखा। बूथों व मंडलों के कई प्रवासी भी आवंटित स्थानों पर पहुंचे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ महानगर के बूथ नं. 267 पर, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा ने राजधानी के ऐशबाग वार्ड में प्राथमिक विद्यालय के बूथ नं. 11 पर, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना शाहजहांपुर के बूथ नं. 52 पर और विधान परिषद में नेता हृदय नारायण दीक्षित ने उन्नाव के बूथ नं. 175 पर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।

विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी भी रहीं सक्रिय

First day of BJP membership campaign.

वहीं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह राजधानी के बूथ नं. 113 पर, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कानपुर महानगर में बूथ नं. 121, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने लखनऊ के लालालाजपत राय वार्ड में बूथ नं. 216 पर, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टंडन ने राजधानी के बूथ 161, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने भी भरवारा स्थित बूथ नं. 312 पर कई लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।

पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने अलीगढ़ स्थित विधानसभा क्षेत्र छर्रा में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सांसद हेमामालिनी मथुरा और सतीश गौतम अलीगढ़ में रहे।

इसी तरह अन्य नेताओं ने बूथों पर पहुंच कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed