फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First BJP's homework will be done, then Zilla Panchayat President and Kshetra Panchayat elections

पहले भाजपा का होमवर्क होगा, फिर जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत चुनाव

Mon, 10 May 2021 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 May 2021 12:06 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव जीतने के लिए भाजपा की तैयारियां पूरी होने के बाद अब प्रदेश में दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन
First BJP's homework will be done, then Zilla Panchayat President and Kshetra Panchayat elections
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव जीतने के लिए भाजपा की तैयारियां पूरी होने के बाद अब प्रदेश में दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव कराए जाएंगे। शनिवार रात मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को चुनाव जीतने के लिए अपना होमवर्क पूरा करने को कहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की ओर से पक्ष रखा गया कि 75 जिला पंचायतों और 826 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। निर्दलीयों की संख्या अधिक होने, विपक्षी पार्टी सपा के भी सदस्य बड़ी संख्या में चुनकर आने के कारण प्रत्येक जिला पंचायत और जिले की क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार चयन से लेकर बहुमत जुटाने के लिए पर्याप्त समय चाहिए। वहीं कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालातों में जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव टालने पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि पार्टी अपनी तैयारी कर रही है, होमवर्क पूरा होने के बाद भी कोर कमेटी के साथ बैठक होगी। 
विज्ञापन


विधायकों और सांसदों पर रखी जाएगी नजर, मंत्रियों को सौंपेंगे जिम्मेदारी 
क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के विधायकों और सांसदों की भूमिका पर पार्टी नजर रखेगी। पार्टी अपनी क्षेत्रीय व जिला टीमों के साथ प्रशासनिक माध्यमों से फीडबैक जुटाएगी कि सांसद व विधायकों का रुख किस ओर है। वहीं सभी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों के साथ निर्वाचन क्षेत्र के जिलों की भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी भी लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed