{"_id":"628ea149d72a7046356a0321","slug":"first-bharat-gaurav-yatra-from-june-21-train-will-run-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways : पहली भारत गौरव यात्रा 21 जून से, दिल्ली से चलेगी ट्रेन, 18 दिन का होगा भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways : पहली भारत गौरव यात्रा 21 जून से, दिल्ली से चलेगी ट्रेन, 18 दिन का होगा भ्रमण
Thu, 26 May 2022 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 03:06 AM IST
सार
किस्तों में रामायण यात्रा का भुगतान करने की सुविधा है। प्रति यात्री 62,370 रुपये है किराया और दो साल में कर सकते हैं भुगतान।
विज्ञापन
श्री रामायण यात्रा ट्रेन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआरसीटीसी की ओर से पहली भारत गौरव ट्रेन 21 जून को रवाना होगी। इस यात्रा के अंतर्गत पैसेंजरों को श्री रामायण यात्रा कराई जाएगी जोकि 18 दिनों की होगी। खास बात यह है कि इस यात्रा का किराया 62,370 रुपये है। इसका भुगतान आसान किश्तों में दो साल में कर सकते हैं। यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। वह बुधवार को गोमतीनगर स्थित होटल लिनेज में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत गौरव ट्रेन की सेवा रेल मंत्रालय द्वारा पहली बार शुरू की जा रही है। जिसके संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी संभाल रही है। पहली भारत गौरव यात्रा 21 जून को रवाना होगी।
विज्ञापन
इसकेतहत श्री रामायण यात्रा कराई जाएगी, जोकि दिल्ली से शुरू होगी और अयोध्या, बक्सर, सीतामढ़ी होते हुए पहली बार नेपाल के जनकपुर तक जाएगी, वहां से लौटकर ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। यह यात्रा 18 दिनों की है। ट्रेन की बोगियां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी, जिनका निर्माण आलमबाग में करवाया जा रहा है। जो अगले दस से पंद्रह दिनों में बनकर तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन थीम बेस्ड होगी। ट्रेन में 14 बोगियां होंगी, जिसमें थर्ड एसी के11 कोच सहित एक पैंट्री कार व दो लगेजयान रहेंगे। रामायण यात्रा के तहत ट्रेन आठ हजार किलोमीटर का सफर करेगी। ट्रेन में कुल 600 सीटें हैं, जिसमें से 285 बुक हो चुकी हैं। इसमें 61 महाराष्ट्र से, 55 यूपी से, 48 राजस्थान से बुक की गई हैं। यात्रा की खास बात यह होगी कि प्रति यात्री 62,370 रुपये किराया है, जिसका भुगतान दो साल तक किश्तों में करने का विकल्प दिया गया है। सीटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कराई जा सकती है। इतना ही नहीं पहले आने वाले 50 फीसदी यात्रियों को किराए में पांच फीसदी की छूट भी दी जा रही है।