फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on retaurent owner

देर रात रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली

Thu, 28 Oct 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
firing on retaurent owner
लखनऊ। आलमबाग इलाके में चंदरनगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रेस्टोरेंट मालिक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, चंदरनगर इलाके में चिक-चिक नाम से जसविंदर सिंह उर्फ रोमी (55) का रेस्टोरेंट है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट के बाहर उनको गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो इस बीच हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने घायल जसविंद सिंह को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गयाए जहां घायल जसविंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को मौके से दो खोखे भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक की हालत नाजुक है। उसे सीने के पास और पेट में गोली लगी है। वही पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। रेस्टोरेंट मालिक को गोली मारे जाने की सूचना पर कई व्यापारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed