फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on restaurent owner

पहले खाना ऑर्डर किया, फिर बाहर बुलाकर मार दी गोली

Fri, 29 Oct 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
firing on restaurent owner
लखनऊ। कार में बैठे हमलावरों ने पहले खाने का ऑर्डर दिया और फिर रेस्टोरेंट संचालक को बाहर बुलाकर गोलियां मारी थीं। आलमबाग के चंदरनगर में चिक-चिक चिकन कॉर्नर के मालिक जसविंदर सिंह उर्फ रोमी को बुधवार रात गोली मारे जाने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखे बदमाशों की तलाश पुलिस की तीन टीमें कर रही हैं। उधर जख्मी व्यापारी की हालत अस्पताल में अभी तक नाजुक बनी हुई है। तफ्तीश में सामने आया है कि तीन हमलावरों में से दो रोमी के पूर्व परिचित थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, चिक-चिक चिकन कॉर्नर के संचालक जसविंदर सिंह उर्फ रोमी के बेटे मनमीत सिंह ने देर रात तहरीर देकर जसप्रीत उर्फ लवीश, दीपक मखीजा उर्फ नीशू और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। मनमीत के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 12 बजे रेस्टोरेंट केसामने एक ब्रेजा कार आकर रूकी। कार सवारों ने खाना मंगाया। कर्मचारी शाहरूख सामान लेकर कार तक गया। इसके बाद कार से दो लोग और आए। उन्होंने फिर से खाने का ऑर्डर किया।
विज्ञापन

इसके बाद जसप्रीत उर्फ लवीश ने कॉल करके पिता जसविंद सिंह उर्फ रोमी को बाहर बुलाया। बताया कि जब पापा बाहर आए तो वहां मौजूद दीपक मखीजा उर्फ नीशू ने कार का शीशा खोलकर मेरे पापा को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में जसविंदर उर्फरोमी को सीने व उसके पेट में गोली लगी। मनमीत के मुताबिक, वह अपने चाचा और चचेरे भाइयों के साथ बदमाशाें के पीछे कुछ दूर तक गया लेकिन वे भाग निकले। इस दौरान आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने 9 एमएम पिस्तौल का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में फंसी है गोली, होगा ऑपरेशन
प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, डाक्टरों ने जसविंदर का ऑपरेशन करने के लिए कहा है। गोली अभी उनके शरीर में फंसी है। बदमाशों ने एक गोली सीने के पास और दूसरी पेट में मारी थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात स्थल के पास से सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हमलाकर भागते हुए नजर आए हैं। वहीं डीसीपी मध्य डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सर्विलांस, क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमों को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

मजाक करने से हुआ था नाराज, मार दी गोली
पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाले जसप्रीत उर्फ लवीश और दीपक मखीजा पुराने ग्राहक है। जसप्रीत से जसविंदर सिंह उर्फ रोमी के अच्छे संबंध थे। दोनों के बीच मजाक भी होते थे। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को जसप्रीत उर्फ लवीश ने रेस्टोरेंट संचालक पर हमला नाराजगी में की। जसविंदर उर्फ रोमी ने उसके साथ मजाक किया था जिससे नाराज होकर ही जसप्रीत ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed