फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on property dealer

बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर कार लूटी

Thu, 10 Jun 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
firing on property dealer
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के एचसीएल क्षेत्र में बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर आदित्य शुक्ला को गोली मार दी। आरोप है कि बदमाश उनकी कार लूटकर फरार हो गये। सूचना पर पहुँची सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक बाराबंकी जिले के लोनी कटरा निवासी आदित्य शुक्ला अपने ननिहाल अहिमामऊ मे रहते हैं। वह जमीन का काम करते हैं। आदित्य ने बताया कि बुधवार रात वह घर लौट रहा था। करीब 9 बजे एचएल इलाके में इकाना स्टेडियम के पास उसके मोबाइल पर फोन आया । वह कार को साइड लगाकर उतर कर बात करने लगे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आये और उसका मोबाइल छीन कर धक्का देकर गिरा दिया। वह उठने का प्रयास करते तभी बदमाशों ने तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी। गोली आदित्य केदाहिने पैर में लगी। इसके बाद बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गये। गोली लगने के बाद आदित्य चीखते हुए सड़क किनारे गिर गये। उनकी चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने आदित्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज
प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक आदित्य शुक्ला प्रॉपर्टी डीलर हैं। गोली उनके दाहिने पैर को छूते हुए निकल गई। वह सुरक्षित है। शुरूआती पड़ताल में मामला संदिग्ध लग रहा है। पड़ताल की जा रही है। आसपास केइलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed