फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on man

हत्या के आरोपी को मारी गोली

Mon, 26 Jul 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
firing on man
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात होटल पर चाय पीने गए हत्या के एक मामले में आरोपी जरदोजी कारीगर अयाज को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी दी। पुलिस को सूचना देने के साथ ही अयाज अपने घर पहुंच गया। लेकिन जब काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित के परिवारीजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर के कटरा निवासी अयाज की पत्नी सन्नो के मुताबिक, उसका पति शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे एक होटल पर चाय पीने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने अयाज पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली अयाज के बाएं कंधे में लगी जिससे वह लहूलुहान हो गया। अयाज ने तुरंत पुलिस को फोन किया जिससे बदमाश भाग गए। सन्नो ने बताया कि घायलावस्था में अयाज घर पहुंचा और करीब ढाई घंटे तक पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। पुलिस के न पहुंचने पर पति को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। सन्नो के मुताबिक, रात तकरीबन डेढ़ बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें घटना स्थल पर बुलाया। लेकिन वह अस्पताल में होने के कारण नहीं पहुंच सकी। हालांकि प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। परिवारीजनों ने रात डेढ़ बजे सूचना दी जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार की हत्या में आरोपी है अयाज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सपा सरकार में बिजनौर गांव के निवासी एक मोबाइल दुकानदार की अयाज से रंजिश थी। उसी दौरान मोबाइल दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने दुकान से घर जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक दुकानदार के परिवारीजनों ने अयाज को हत्याकांड में आरोपी बनाया था। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह केमुताबिक, घायल अयाज की पत्नी की तहरीर रविवार दोपहर बाद मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पत्नी ने पुरानी रंजिश में गोली चलाने की बात कही है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed