फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing on block pramukh in Rudauli in Ayodhya.

Ayodhya : ब्लॉक प्रमुख के आवास पर फायरिंग से सनसनी, बाहर खड़े वाहनों को भी कर दिया क्षतिग्रस्त

Fri, 12 Apr 2024 03:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Apr 2024 03:14 PM IST
सार

आवास पर फूल तोड़ते समय ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। मामले में दो नामजद दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
Firing on block pramukh in Rudauli in Ayodhya.
ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हुई फायरिंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आवास पर खड़े उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई पुरवा स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह फूल तोड़ रही थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके आवास पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई तो हमलावरों ने उनके घर पर खड़ी कई लग्जरी गाड़ियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें - किसे, कहां से मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच लोगों ने लूटी नाबालिग की आबरू, पहले अपहरण फिर सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह




थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि दो  दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सर्वजीत सिंह का खंडासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रुदौली निवासी भीम सिंह, अबू सराय निवासी सिंपल सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed