फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in bypoll of Pardhan in Sitapur.

Sitapur: प्रधानी उपचुनाव की रंजिश में दो पक्ष भिड़े, प्रधान पर तीन बार झोंका फायर

Mon, 12 Aug 2024 12:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Aug 2024 12:26 PM IST
सार

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में प्रधानी उपचुनाव की रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Firing in bypoll of Pardhan in Sitapur.
दो पक्ष भिड़े। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात प्रधानी का उपचुनाव लड़ने वाले दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग का कोई साक्ष्य दूसरा पक्ष नहीं दे सका। कुछ लोग वीडियो में डंडा लेकर गाली गलौज करते नजर आये। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना इमलिया सुल्तानपुर के हाजीपुर निवासी एजाज खां ने बताया कि रविवार को वह अपने घर के सामने दुकान पर खड़ा था तभी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से काजी कमालपुर की तरफ से आया। उनके पास रुककर कहासुनी करने लगा और गाली देने लगा। गाली देने से मना किया तो जाते जाते बोला कि अभी वापस आ रहा हूं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस रणनीति से अगड़े-पिछड़े में बंटे हिंदू समाज को साध रहे सीएम योगी, ये भाव जगाकर बड़ी लकीर खींचने का प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मी हटेंगे... इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला


पीड़ित ने बताया कि उसने फोन करके हाल ही में जीते ग्राम प्रधान जफर खां को बुलाया। पीड़ित अपनी  पूरी बात प्रधान  को बता ही रहा था। इतने में हाजीपुर निवासी शमशाद उर्फ छोटू व एक अन्य व्यक्ति ने देशी तमंचे से जान से मारने की नीयत से पीड़ित व प्रधान  के ऊपर तीन बार फायर किया। गोली किसी को नहीं लगी। किसी तरह पीड़ित व प्रधान ने अपनी जान बचाई।

गोली की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग इकट्ठा होने लगे। गांव के लोगों को आते देखकर शमशाद उर्फ छोटू जोर-जोर से चिल्लाते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed