फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing during idol immersion in Bahraich.

Bahraich: मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत, गुस्साये लोगों ने हाइवे किया जाम, प्रदर्शन जारी

Mon, 14 Oct 2024 08:27 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Oct 2024 08:27 AM IST
सार

बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गोली चल गई जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Firing during idol immersion in Bahraich.
मेडिकल कालेज के बाहर शव रखकर शुरू हुआ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। आरोप है इस दौरान महराज गंज कस्बे में दूसरे समुदाय की ओर से पथराव और फायरिंग की गई जिसमे मूर्ति विसर्जन में शामिल रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने व विसर्जन में शामिल रहे लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में विसर्जन रुक गए हैं। अस्पताल चौराहे पर मूर्तियां खड़ी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इसके पहले, मौके पर हरदी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी को भेजा गया। विवाद बढ़ते देख हालात को नियंत्रित करने के लिए पीएसी ने लाठीचार्ज कर दिया। आला अफसर समेत महसी विधायक मौके पर पहुंचे है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई जिससे हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रामगोपाल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत, भारी हंगामा

हंगामे के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed