फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire victims will have to get a fresh electricity connection

Lucknow News: अग्निकांड के पीड़ितों को नए सिरे लेना होगा बिजली कनेक्शन

Sun, 19 Apr 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fire victims will have to get a fresh electricity connection
लखनऊ। विकास नगर की झोपड़पट्टी में बुधवार को हुए अग्निकांड में जिन पीड़ितों के प्रीपेड बिजली मीटर और सर्विस केबल जल गए उन्हें अब नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। यहां प्रीपेड कनेक्शन वैध और सप्लाई कोड के प्रावधान के आधार पर दिए गए थे। बिजली महकमे ने शुक्रवार को जनहित याचिका की सुनवाई में कनेक्शनों का विवरण अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

विद्युत नियामक आयोग के सप्लाई कोड 2005 के पांचवें संशोधन में झोपड़पट्टी में कनेक्शन देने का प्रावधान है। लेसा की ओर से बताया गया कि झोपड़पट्टी में 40 प्रीपेड बिजली कनेक्शन थे। इनमें से 10 रिचार्ज न कराए जाने के कारण बंद हो चुके थे। अग्निकांड के वक्त 30 प्रीपेड मीटरों से बिजली जल रही थी। जिस आधार पर ये कनेक्शन दिए गए, उसके साक्ष्य भी पेश किए गए। हादसे में जिनके प्रीपेड मीटर जल गए, उन्हें कनेक्शन के लिए अब नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। हालांकि, शनिवार शाम तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन




अदालत में पेश की गई सूची

झोपड़पट्टी में प्रीपेड कनेक्शन लेने वालों की सूची अदालत में पेश की गई। इनमें विजय सिंह, दिनेश कुमार, राकेश, उमेश कुमार, संदीप, रामवती, कमलेश कुमार, मोमीना, परवीन, सुरेश, विम्मी, गुलफ्सा, सर्वेश, दशरथ, अतीक, संतोष कुमार, राम नरेश, मेहनाज, धर्मेंद्र कुमार, सुनहरा, सरुसा देवी, हस्मतुल, राजू, नगमा, चिंजू, रोहित कुमार, मो. नफीस, धर्मेंद्र, राम चंद कश्यप शामिल थे। इनके मीटर झोपड़पट्टी के तीन कोनों पर लगे खंभों पर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed