{"_id":"6251dbf67b7da9185c23bb47","slug":"fire-lucknow-news-lko6253989130","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और दुकान में लगी आग, नकदी व सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और दुकान में लगी आग, नकदी व सामान जला
विज्ञापन
रामसनेहीघाट /मसौली। रामसनेहीघाट और मसौली में घर और दुकान में आग लगने से हजारों की नकदी व सामान जलकर राख हो गया। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ताला गांव में शाम करीब पांच बजे रामसमुझ के घर में आग लग गई।
इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर व हजारों की नकदी जल गई। आग की लपटें उठती देख आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जल चुका था।
रामसमुझ के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर मसौली कस्बे के सोनरही निवासी जुहेब किदवई की मोहल्ले में ही गुमटी में परचून की दुकान है। शनिवार की दोपहर वह दुकान बंद कर घर गये थे इसी दौरान अचानक गुमटी से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब तक करीब 50 हजार का किराने का सामान जलाकर राख हो गया था। संवाद