फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in truck, two people burnt alive

यूपीः सड़क पर खड़े ट्रक में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

Fri, 27 Nov 2015 10:49 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
fire in truck, two people burnt alive

यूपी में कानपुर के उत्तरीपूरा कस्बे में जीटी रोड किनारे खड़े एक ट्रक में बुधवार देर रात लगी आग से दो लोग जिंदा जल गए। ट्रक के केबिन से मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई। बिल्हौर कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि ट्रक में आग लगी या लगाई गई, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


उत्तरीपूरा कस्बे के गार्गी धर्मकांटा के सामने गत बुधवार रात लगभग 9:30 बजे कन्नौज से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे रुका था। आसपास के दुकानदारों के मुताबिक रात 10 बजे खड़े ट्रक के अगले हिस्से से लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


ढाबे पर खाना खा रहे कई ट्रक चालक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लपटें तेज होने पर कंट्रोल रूम और चौकी पुलिस को सूचना दी गई। रात 10:40 बजे पहुंची पुलिस ने आसपास से पानी का इंतजाम कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ट्रक के केबिन में दो लोगों के जले शव पड़े थे।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर की गई जांच में पता चला है कि राजस्थान प्रांत के भरतपुर इलाके के इस ट्रक को अलीगढ़ जिले के धर्मेंद्र नाम के ट्रांसपोर्टर ने छह माह पहले खरीदा था। बुधवार को ट्रक चालक प्रेम सिंह (35) परिचालक गजेंद्र (30) ट्रक में थे। आग से किसकी मौत हुई है इसकी पुष्टि ट्रक मालिक और परिजनों के आने के बाद ही होगी।

आखिर खड़े ट्रक में आग लगी कैसे ?

fire in truck, two people burnt alive

उत्तरीपुरा कस्बे में ट्रक में आग लगने से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने कहा कि यदि लूटपाट के बाद आग लगाई जाती तो कुछ चीख-पुकार तो जरूर सुनाई देती। 100 मीटर दूर डब्बू ढाबे पर कई लोग उस समय खाना खा रहे थे, किसी को शोर नहीं सुनाई दिया।

यदि केबिन के अंदर किसी कारण से आग लगी होती तो चालक-परिचालक बाहर तो निकल ही आते। घटनास्थल के पास खड़े कुछ ट्रक चालकों ने बताया कि कई चालक और परिचालक रास्ते में खाना बनाते के लिए छोटा गैस सिलेंडर या स्टोव लेकर चलते हैं।

हो सकता है कि खाना पकाते समय ही आग लगी हो और चालक-क्लीनर उसकी चपेट में आ गए हो। यह भी आशंका जताई गई कि हो सकता है लुटेरों ने चालक-क्लीनर की हत्या करने के बाद आग लगाई हो ताकि कोई शोर ही न मचा सके। पुलिस का कहना है कि दोनों शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि शिनाख्त होना मुश्किल है।

ट्रक में आग लगने से दो लोगों की मौत हुई है। हो सकता है कि चालक-परिचालक केबिन में स्टोव या छोटे गैस सिलेंडर से खाना पका रहे हों, इसी दौरान आग लगी हो। आग के कारणों का पता जांच के बाद ही लग सकेगा।
रमेश चंद्र द्विवेदी, सीओ, बिल्हौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed