फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in Train wheel, passengers jumped

बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए में आग से हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

Mon, 18 Mar 2019 01:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 18 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
fire in Train wheel, passengers jumped
train fire - फोटो : Amar Ujala
हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस की एसी बोगी में पहिए से शनिवार आधी रात को आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। बघौली स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। ट्रेन धीमी होते ही कई यात्री ट्रेन से बाहर कूद गए। हादसा टलने से यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन

 

गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से काठगोदाम के लिए जा रही थी। शनिवार रात को ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-1 का एक्सल बॉक्स प्लेट जाम हो गया और पहिए से रगड़ने लगा। इससे पहिए में आग लग गई। सुबह करीब पौने चार बजे ट्रेन जब बालामऊ स्टेशन के पास से गुजरी तो पहिए में आग की जानकारी मिली और आनन-फानन कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसकेबाद गाड़ी को बघौली स्टेशन पर रोक दिया गया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

इसके बाद आरपीएफ  व जीआरपी स्टाफ  भी पहुंच गया। आग पर काबू पाने के बाद एक्सल बॉक्स प्लेट को ठीक किया गया और फिर ट्रेन रवाना की गई। इससे गाड़ी सवा चार घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची। यात्रियों में हड़कंप की स्थिति ऐसी थी कि चारबाग स्टेशन से ट्रेन रात सवा एक बजे जब रवाना हुई तो अधिकतर पैसेंजर सो रहे थे और जैसे ही आग की सूचना मिली और ट्रेन धीमी हुई तो यात्री ट्रेन से कूदने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed