फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in shops because of short circuit in Bahraich.

Bahraich: शार्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Sat, 24 Aug 2024 10:55 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

बहराइच के स्टेशन पर शार्ट सर्किट से आग लग जाने से कई दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire in shops because of short circuit in Bahraich.
दुकानों में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर के स्टेशन पर स्थित दुकानों में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग ने पड़ोस के अन्य दुकानों को चपेट मे ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग की ऊंची ऊंची लपेट देखी तो दुकान मालिकों के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


शहर के दरगाह थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन स्थित है। रेलवे स्टेशन परिसर में कोने पर विभिन्न दुकानें संचालित होती हैं। शनिवार सुबह चार बजे के आसपास शार्ट सर्किट से भुट्टू के किराना की दुकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग ने पड़ोसी अन्य की दुकानों को चपेट में ले लिया। सुबह पांच बजे आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तीन दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


आग की लपटें देख अन्य दुकानदार भी दहशत में रहे। दमकलकर्मियों ने दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में किराना, पान और परचून की दुकान जलकर राख हो गईं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गेंदालाल ने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाई गई। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed