फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in server room of HDFC bank.

रायबरेली: एचडीएफसी बैंक के यूपीएस रूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 07 Feb 2021 09:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Fire in server room of HDFC bank.
एचडीएफसी। - फोटो : amar ujala

रायबरेली शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के यूपीएस रूम में रविवार को आग लग गई। बैंक के अंदर से धुआं उठने से आसपास के लोगों और सुरक्षा गार्ड में अफरातफरी मच गई। आग से यूपीएस रूप में रखी करीब 35 बैट्रियां समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पांच लाख से ज्यादा का नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बैंक अफसरों की तरफ से नुकसान के बारे में कुछ नहीं बताया गया। गनीमत रही कि आग की लपटें बैंक में रखी नकदी तक नहीं पहुंची। यह बैंक जिस स्थान पर है, वह भीड़भाड़ वाला इलाका है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची। ढाई घंटे बाद दमकल जवानों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना पर सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, सदर कोतवाल अतुल सिंह, मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्टसर्किट के चलते आग लगने की बात कही जा रही है। आग की घटना के बाद बैंक अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शार्टसर्किट के चलते बैंक के यूपीएस रूम में आग लगी थी। सूचना पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पांच लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

लापरवाही हादसे की वजह, थमाई जाएगी नोटिस

एचडीएफसी बैंक में आग की घटना लापरवाही की वजह मानी जा रही है। मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी बताते हैं कि तीन दिन पहले यूपीएस रूम में गड़बड़ी आने पर बैट्रियों की सेटिंग कराई गई थी। मिस्त्री की तरफ से तार ठीक तरीके से नहीं लगाए गए थे। इसी वजह से यह घटना हो गई। ऐसे में बैंक अफसरों की लापरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा में लापरवाही मानते हुए बैंक अफसरों को नोटिस भी जारी की जाएगी। उनका कहना है कि समय रहकर पहुंचकर करीब एक करोड़ की क्षति बचाई गई। यदि आग को काबू में न किया जाता तो बैट्रियों के अलावा नकदी समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed