फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in house, police save three lives

लख्रनऊ : घर में लगी आग, तीन फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Fri, 10 Sep 2021 12:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 12:26 PM IST
सार

सआदतगंज के नूरबाड़ी में बुधवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर लगी थी। उस वक्त परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। तीनों को किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला।

विज्ञापन
Fire in house, police save three lives
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सआदतगंज के नूरबाड़ी में बुधवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर लगी थी। उस वक्त परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। तीनों को किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। अग्निशमन टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। नूरबाड़ी में रहने वाले मुनव्वर हुसैन परचून की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी, बहू और पांच साल के पोता है। मुनव्वर के घर बुधवार की रात शब्बेदारी की मजलिस हो रही थी। रात करीब तीन बजे उनकी पत्नी ने ऊपरी मंजिल में बने किचन में चाय बनाने के लिए चूल्हे पर बर्तन चढ़ाया था। जिस समय किचन में आग लगी उस वक्त मुनव्वर, उनकी बहू व पोता ऊपरी मंजिल पर थे। किचन से धुआं निकलते देख मुनव्वर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर कश्मीरी वार्ड के पार्षद लाइक आगा भी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुनव्वर के मुताबिक, आग की चपेट में आने से डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed