फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in godawn, two children died

अवैध टेंट गोदाम में लगी आग, दो मासूम की मौत

Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
fire in godawn, two children died
लखनऊ। कृष्णानगर थानाक्षेत्र के विराटनगर में मकान के बेसमेंट में अवैध तरीके से बनाए गए टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। यहां आग तापने के दौरान गद्दों, कुर्सियों पर लगी प्लास्टिक पर गिरी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आए दो मासूमों ऋतिक (4) और शांतनु (18 माह) की दम घुटने से मौत हो गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सचिवालय में कर्मचारी विराटनगर निवासी आशुतोष, मां शांति, पत्नी व बेटे के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। बेसमेंट में इलाके के चंद्रपाल सिंह ने टेंट हाउस का गोदाम बना रखा है। इसमें मजदूरी करने वाला सनी पत्नी खुशबू, बेटे ऋतिक और शांतनु के साथ रहता है। सुबह करीब 9 बजे खुशबू ने तापने के लिए आग जलाई जो भड़क उठी। गोदाम से लपटें, धुआं निकलता देख आसपास के लोग पानी लेकर दौड़े, पर आग पर काबूू न पा सके। इसी बीच पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे, एफएसओ आलमबाग टीम के साथ पहुंचे। हादसे के वक्त सनी घर में नहीं था।
विज्ञापन

दो घंटे आग में फंसे रहे बच्चे, छत तोड़कर निकाला
सीएफओ के मुताबिक, सीढ़ी के रास्ते घुसने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेजी से निकल रही थीं। इस पर कर्मचारी बेसमेंट की छत काटकर अंदर पहुंचे। धुआं भरा होने से उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना पड़ा। इसके बाद दो घंटे आग में फंसे ऋतिक व शांतनु को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट में नहीं था हवा निकलने का रास्ता
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, बेसमेंट में हवा निकलने का रास्ता नहीं था। अचानक आग भड़कने से खुशबू घबरा गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, फोम के कारण आग तेजी से बढ़ने लगी और बेसमेंट में धुआं भर गया। खुशबू चीखते हुए निकली और पहली मंजिल पर चली गई, लेकिन दोनों बच्चे अंदर ही फंस गए। खुशबू को उन्हें बचाने का मौका नहीं मिला। वहीं, लपटें पहली मंजिल तक पहुुंच गईं। अग्निशमन कर्मचारियों ने कमरे में फंसे आशुतोष के परिवार के तीन सदस्यों सहित खुशबू को बाहर निकाला।

टेंट हाउस मालिक को भेजा जाएगा नोटिस
सीएफओ ने बताया कि चंद्रपाल सिंह ने गोदाम में आग से बचाव के उपाय नहीं किए थे। इसके लिए नोटिस दिया जाएगा और टीम बनाकर जांच होगी। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed