फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in godawn, cable burnt of five crores

तार गोदाम में लगी भीषण आग, पांच करोड़ का केबल जला

Sun, 17 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
fire in godawn, cable burnt of five crores
लखनऊ। काकोरी के जेहटा चौराहा के पास स्थित बिजली विभाग के एक निजी कंपनी के गोदाम में सुबह करीब दस बजे संदिग्ध हालात में भीषण आग लग गई। गोदाम में एल्युमिनियम के भूमिगत केबल रखे थे जिनमें से करीब 30 से 35 ड्रमों में भीषण आग लग गई। इससे करीब पांच करोड़ कीमत का केबल जलकर खाक हो गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संजय पासवान ने बताया कि 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र जेहटा से 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र मेहताब बाग तक 132 केवी की भूमिगत केबल बिछाने का काम एस्टर लाइट पावर कंपनी कर रही है। यह कंपनी का निजी गोदाम था। वहीं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सचदेवा ने बताया कि एक लाख 32 हजार क्षमता वाले एल्युमिनियम के तारों के लगभग 30 बंडल आग की चपेट में आए हैं जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ के आसपास है। उन्होंने बताया कि आग, गोदाम के बाहर कूड़े के ढेर में लगी थी। तेज हवा के चलते आग गोदाम में लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में सीएफओ लखनऊ वीके सिंह ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं गोदाम में आग लगने की सूचना क्षेत्र में फैलने के बाद जेहटा चौराहे पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे आग लगी थी। उनका कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जल्द पहुंच जातीं तो शायद आग इतनी भीषण न लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed