{"_id":"5d09daa78ebc3e215619144a","slug":"fire-in-district-lady-hospital-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडाः महिला अस्पताल में लगी आग, प्रसूताओं ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडाः महिला अस्पताल में लगी आग, प्रसूताओं ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान, मचा हड़कंप
Wed, 19 Jun 2019 12:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में आग लगते ही खाली हो गए बेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के जिला महिला अस्पताल में सोमवार रात में शार्ट सर्किट से आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज बेड़ छोड़कर भागने लगे। कई प्रसूताएं अपने बच्चों के साथ बेड पर लेटी थीं लेकिन खतरे को देखकर भागकर दूर जा खड़ी हुईं।
विज्ञापन
जानकारी पर अस्पताल के कुछ कर्मचारी पहुंचे लेकिन आग बुझाने के लिए संयंत्र व बालू मिट्टी न होने से तमाशबीन बने रहे। सभी कर्मचारी खड़े होकर आग बुझने का इंतजार करते रहे। किसी ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी लाइट काटे जाने के बाद आग बुझ सकी। गनीमत रही कि जिला अस्पताल में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में पुराने जर्जर तार से बिजली की सप्लाई की गई है। मेन लाइन को जिला अस्पताल के जिस भवन के वार्ड में जोड़ा गया है उसी जगह पर शार्ट सर्किट हुई। तेज आवाज से शार्ट सर्किट के साथ धू-धू कर बिजली के तार जलने लगे।
विज्ञापन
आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी
आग से जले तार
- फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर वार्ड में भर्ती प्रसूता (महिलाएं) अपने मासूम बच्चों को लेकर किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। गंभीर बात यह रही कि जहां पर आग लगी उस कमरे में न तो बाल्टी में भरा कहीं बालू मिट्टी रखा मिला न ही अग्निशमन यंत्र।
जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। लेबर रूम के सामने बने वार्डों के अंदर आग से बचाव के कोई संसाधन नहीं हैं। ऑपरेशन कक्ष व लेबर रूम के बाहर सिर्फ दो अग्निशमन यंत्र लगे हैं। इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनन्त कुमार मिश्र का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी लेकिन फौरन बुझ गई अस्पताल में आग के बचाव के इंतजाम हैं खामियों को दूर कर रहे हैं।
जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। लेबर रूम के सामने बने वार्डों के अंदर आग से बचाव के कोई संसाधन नहीं हैं। ऑपरेशन कक्ष व लेबर रूम के बाहर सिर्फ दो अग्निशमन यंत्र लगे हैं। इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनन्त कुमार मिश्र का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी लेकिन फौरन बुझ गई अस्पताल में आग के बचाव के इंतजाम हैं खामियों को दूर कर रहे हैं।