{"_id":"6192c29612668329b228c48a","slug":"fire-in-bsnl-godown-lucknow-news-lko604612498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल गोदाम में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बीएसएनएल के कैसरबाग स्थित गोदाम में सोमवार भोर से पहले करीब तीन बजे आग लग गई। आग काफी तेजी से फैल गई। गोदाम में रखा प्लास्टिक का तकनीकी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान काफी धुआं हो गया था जिससे अग्निशमन कर्मियों ने दीवार तोड़कर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में छह दमकल की गाड़ियों ने दस चक्कर लगाए।
कैसरबाग इलाके में बीएसएनएल के गोदाम से धुआं और आग की लपटें देख सुरक्षाकर्मी पीआरडी के जवान गयादीन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। तत्काल सूचना पर हजरतगंज और चौक फायर स्टेशन से अग्निशमनकर्मी दमकल गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। सीढ़ी लगाकर रोशनदान के सहारे पानी फेंकना शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, गोदाम में प्लास्टिक समेत अन्य सामान और तार रखा होने के कारण दमघोंटू धुआं फैल गया। दमकल कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद गोदाम की दीवार तोड़कर दमकल कर्मी अंदर पहुंचे। आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विजय सिंह के मुताबिक, आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।