फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in a restaurent in Sahabganj Ayodhya.

रेस्टोरेंट में लगी आग में सबकुछ जलकर खाक, 15 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान

Tue, 17 Nov 2020 08:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Nov 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in a restaurent in Sahabganj Ayodhya.
आग ने सबकुछ जला डाला। - फोटो : amar ujala

अयोध्या जिले के साहबगंज के मोहन स्वीट्स एंड बेकर्स रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। लपटें इतनी भयावह थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। रेस्टोरेंट मालिक ने 15 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


साहबगंज में मोहन स्वीट्स एंड बेकर्स रेस्टोरेंट है। यहां रात के करीब 12 बजे दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी अलीगढ़ को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल टीम पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। लपटें इतनी तेज थीं कि अग्निशमन दस्ते को उसे काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मगर, आग बुझने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

दहशत से घर छोड़कर भागे आसपास के लोग

पूरी रात आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा रहा। आसपास के लोग बड़े हादसे की आशंका से घरों को छोड़कर सड़क पर आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत से आग आसपास के इलाकों में नहीं फैल सकी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

15 लाख से अधिक की हुई क्षति : राजेंद्र प्रसाद
दुकानदार राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल ने बताया है कि दुकान में आग लगने से 15 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। उन्होंने बताया है कि जलने वाले समस्त वस्तुओं को धनराशि जोड़कर हानि का सही आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed