फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out because of short circuit in Rajajipuram Lucknow.

Lucknow: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से मचा हड़कंप, पूजन सामग्री के व्यापारी के घर में हादसा

Tue, 20 Dec 2022 12:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 12:39 PM IST
सार

राजाजीपुरम में पूजन सामग्री के व्यापारी के घर में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। दमकलों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out because of short circuit in Rajajipuram Lucknow.
घटना से घरवाले भयभीत हो गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजाजीपुरम के ई-ब्लाक निवासी व्यापारी दिलीप बलेचा के घर के ऊपरी तल पर पूजन सामग्री के सामान में सोमवार शाम शॉर्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दिलीप ने बताया कि मार्केट में ऊॅं साईं दीप चंद के नाम से पूजन भंडार और दोना पत्तल की दुकान है। रात को नानी हीरा देवी व बेटा युग घर के बाहर बैठे थे और पत्नी निशा बाजार गई थी। इस दौरान बिजली के मीटर में अचानक शॉर्टसर्किट से आग लग गई। नानी व बेटे का इस पर ध्यान नहीं गया। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल के आने से पहले मोहल्ले के लोगों ने लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस दौरान हिम्मत दिखाते हुए पड़ोसियों ने घर से गैस सिलेंडर निकालकर पार्क में रख दिए। इस बीच पहुंचे चार दमकल वाहनों ने दो घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि पहली मंजिल पर ब्यूटी पार्लर है। दूसरी मंजिल पर दुकान के सामान का गोदाम था। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा रिकेश सिंह के मुताबिक, दिलीप के घर की दीवारों में दरारें आने से पड़ोसियों को घर पर न रहने की सलाह दी गई है।


खड़ी कार में लगी, दमकल ने पाया काबू
सप्रू मार्ग निवासी पीके मिश्रा के घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कार जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed