फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in Vishal mega mart in Vikas nagar Lucknow.

Lucknow: विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

Wed, 23 Aug 2023 04:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

लखनऊ के विकासनगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार को भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
 

विज्ञापन
Fire broke out in Vishal mega mart in Vikas nagar Lucknow.
विशाल मेगा मार्ट में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विकासनगर रिंग स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया पर आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक विकासनगर रिंग रोड स्थित जगरानी अस्पताल के पास विशाल मेगा मार्ट नाम से फैमिली स्टोर है। रोज की तरह बुधवार को स्टोर खुला था। दोपहर करीब एक बजे के आसपास दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैलती चली गई। स्टोर में लगी आग से वहां हड़कंप मच गया। स्टोर में मौजूद लोग जान बचाकर भागे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- सरकारी सेवा में आकर बंद न करें प्रैक्टिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंद्रयान 3: मिशन की सफलता को लेकर गर्व व रोमांच से भरे लोग, मंदिरों में हवन तो गुरुद्वारा में हो रही अरदास


विशाल मेगा मार्ट में आग लगी देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर विकासनगर पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच गईं। सीएफओ ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है पर स्टोर में रखा सामान जल गया। आग किन कारणों से लगी। इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि चिंगारी या फिर शार्ट- सर्किट की वजह से आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed