{"_id":"680aa0c61c02e2e2e10a4d62","slug":"fire-broke-out-in-the-house-old-lady-and-her-daughter-were-saved-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1172216-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान में लगी आग, वृद्धा व उनकी बेटी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान में लगी आग, वृद्धा व उनकी बेटी को बचाया
Fri, 25 Apr 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग, वृद्धा व उनकी बेटी को बचाया
लखनऊ। हजरतगंज में बृहस्पतिवार को एक मकान में आग लग गई। मकान में वृद्धा और उनकी बेटी फंस गईं। दमकलकर्मियों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और तीन गाड़ियों से आधे घंटे में लपटों पर काबू पा लिया ।
एलआईसी के सामने ज्वाला सहाय बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पार्षद नागेंद्र सिंह का घर है। इसमें सुमन सिंह (88) और उनकी बेटी ऋतु रहती हैं। रात करीब 12:15 बजे मकान में आग की लपटें उठती देख दोनों महिलाएं मदद के लिए चीख पुकार करने लगीं। ऋतु की सूचना पर एफएसओ रामकुमार रावत तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे। दमकलकर्मी दो टीमों में बंट गए। पहली टीम आग बुझाने में जुट गई। दूसरी टीम सीढ़ी के जरिये दूसरी मंजिल पर पहुंची और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।