फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire broke out in slums of vibhuti khand near divine hospital in lucknow

लखनऊः झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 07 Nov 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in slums of vibhuti khand near divine hospital in lucknow
विभूतिखंड में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के विभूतिखंड में गुरुवार सुबह डिवाइन हॉस्पिटल के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कई झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाडियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 15 से 20 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक हनीमैन ब्रिज के नीचे आसामी रहते हैं जो कि कबाड़ का काम करते हैं। वहां सुबह साढ़े आठ बजे  लगभग कबाड़ से धुंआ उठने लगा। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह से  झोपड़ियों में रखे सामान में नकद और जेवर भी जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पा लिया गया और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed