{"_id":"661a53615aac24fb16020dc7","slug":"fire-broke-out-in-paint-and-ply-warehouse-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Fire: पेंट और प्लाई गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद; कृष्णानगर में कानपुर रोड पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Fire: पेंट और प्लाई गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद; कृष्णानगर में कानपुर रोड पर हुआ हादसा
Sat, 13 Apr 2024 03:12 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:12 PM IST
सार
शुक्रवार शाम पांच बजे गोदाम में आग लग गई। आग के कारण वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल को दी। लोग खुद भी आग बुझाने में जुट गए। मगर आग और विकराल हो गई।
विज्ञापन
Lucknow Fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णानगर में शुक्रवार शाम पेंट व प्लाई गोदाम में आग लग गई। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग बुझाई। आलमबाग के चंदर नगर निवासी बालकृष्ण शेट्टी का कानपुर रोड पर हरे कृष्णा ट्रेडर्स नामक पैंट व प्लाई का गोदाम है। गोदाम में पेंट व प्लाई तथा हार्डवेयर का सामन रखा था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम पांच बजे गोदाम में आग लग गई। आग के कारण वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल को दी। लोग खुद भी आग बुझाने में जुट गए। मगर आग और विकराल हो गई। इस बीच दमकल कर्मी भी मौके पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। गोदाम में धुआं भरने के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस पर दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़ दी। धुआं निकलने पर दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी आलमबाग धर्मपाल सिंह के मुताबिक आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन