{"_id":"68395a20197e2db325049da8","slug":"fire-broke-out-in-krishna-nagar-in-lucknow-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी
Fri, 30 May 2025 12:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 30 May 2025 12:41 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके के ओशोनगर में एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से ले लिया और 25 झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन
25 झोपड़ियों में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर के ओशोनगर में शुक्रवार दोपहर 25 झोपड़ियों में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। पांच गाड़ियों से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। ओशोनगर में खाली जमीन पर काफी झोपड़ियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने 24 और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आननफानन लोग अपनी जान बचा कर भागे। इस बीच झोपड़ियों में रखे छोटे गैस सिलिंडर फटने लगे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर नवागत सीएफओ अंकुश मित्तल, कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह और एफएसओ सरोजनीनगर सुमित सिंह पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लग गए ।
विज्ञापन
ओशोनगर में दोबारा लगी आग
करीब डेढ़ माह पहले भी ओशोनगर में बनी 150 झोपड़ियों में आग लगी थी। मामले में झोपड़ियों को बसाने वाले ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन