फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in cancer institute, firefighters brought it under control

Lucknow News: कैंसर संस्थान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Sun, 25 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in cancer institute, firefighters brought it under control
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संस्थान के रेडिएशन आंकोलाॅजी भवन में आग लग गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



घटना सुबह करीब आठ बजे की है। कर्मचारियों ने यूपीएस रूम में आग की लपटें देखीं। इसकी सूचना पर माैके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं। इनमें एक गाड़ी गोमतीनगर और तीन पीजीआई क्षेत्र से आईं। अच्छी बात यह थी कि आग ज्यादा गंभीर नहीं थी। दमकल कर्मियों ने संस्थान के अग्निशमन यंत्र से ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



पीजीआई क्षेत्र के एफएसओ मामचंद्र बडगूजर ने बताया कि आग विकराल नहीं थी। इसलिए 20 मिनट के भीतर उस पर काबू पा लिया गया। कोई विशेष हानि नहीं हुई है। कैंसर संस्थान के प्रवक्ता डाॅ. गाैरव सिंह ने बताया कि यूपीएस में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। कर्मचारियों की सूझबूझ और अग्निशमन कर्मियों के प्रयास से आग बुझा ली गई। इससे मामूली नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed