{"_id":"661b8427bc315b03d80d90be","slug":"fire-broke-out-in-balahi-grand-hotel-in-lucknow-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में लगी आग से मचा हड़कंप, गेस्ट व कर्मचारी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में लगी आग से मचा हड़कंप, गेस्ट व कर्मचारी सुरक्षित
Sun, 14 Apr 2024 12:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:52 PM IST
सार
बालाजी ग्रैंड होटल लखनऊ के एपी सेन रोड पर स्थित है। होटल के किचन में आग लगने से धुआं भर गया, जिससे कि हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चारबाग स्थित तीन मंजिला होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में रविवार को आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
अमीनाबाद में गणेशगंज निवासी मुकेश अग्रवाल का एपीसेन रोड पर तीन मंजिला बालाजी ग्रैंड होटल स्थित है। यहां सुबह 9:15 बजे होटल के किचन में भट्ठी के पास लगी चिमनी में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। यह देख वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पूरे होटल में धुआं भर गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन
घटना के समय होटल की पहली मंजिल पर गेस्ट ठहरे हुए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर नौ कर्मचारी मौजूद थे। धुआं भरने के कारण गेस्ट व अन्य कर्मचारी फंस गए। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। वे खुद होटल में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
सभी को निकाला गया सुरक्षित
होटल मालिक मुकेश अग्रवाल के मुताबिक, घटना के दौरान सबसे पहले गेस्ट को बाहर निकाला गया। इस बीच दमकलकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, काफी हद तक होटल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया।