{"_id":"635e4e3e046c7647b338df17","slug":"fire-broke-out-in-a-restaurent-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई
Sun, 30 Oct 2022 06:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:29 PM IST
सार
रायबरेली के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली शहर के बीचोबीच कचहरी रोड पर स्थित पवन रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह आग लग गई जिससे वहां पर मौजूद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। शनिवार की देर रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद स्टाफ में काम करने वाले तीन-चार कर्मचारी वहीं पर सो गए। रविवार को तड़के अचानक आग लग गई जिससे धुंआ रेस्टोरेंट में फैल गया। इससे वहां पर मौजूद कर्मचारी जग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता को लेकर मायावती ने पहली बार दिया बयान, गुजरात चुनाव को लेकर किया दावा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कार्तिक मेला एक नवंबर से, बनाया गया अस्थाई बस स्टेशन, 120 अतिरिक्त बसें चलेंगी
ये लोग पड़ोस की छत से भागकर सड़क पर आए और रेस्टोरेंट के मालिक को सूचना दी। उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेस्टोरेंट डिग्री कॉलेज चौराहे के पास और फायर स्टेशन के नजदीक है। इस वजह से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल पहुंच गईं और तीन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर स्थित पवन नमकीन एंड रेस्टोरेंट में घटी।