{"_id":"67737e4285a5fc231e0d9fd6","slug":"fire-broke-out-in-a-restaurent-in-chandrika-devi-temple-in-bkt-lucknow-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, रास्ते पर अतिक्रमण के चलते नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, रास्ते पर अतिक्रमण के चलते नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
Tue, 31 Dec 2024 10:46 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:46 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के रेस्टोरेंट में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। वहीं, रास्ते में अतिक्रमण होने के कारण फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी और सबकुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर कार्यालय के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार की रात लगभग 1:00 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाने का इंतजाम किया गया रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या के मौके पर चंद्रिका देवी मंदिर दर्शनों के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी थी। बताया जा रहा है रात लगभग 1:00 बजे मंदिर समिति कार्यालय के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से अपरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन इसके पहले आग से रेस्टोरेंट का पूरा सामान जल कर खाक हो गया।