{"_id":"663343a64df385c5e20864d6","slug":"fire-broke-out-in-a-house-of-darulshafa-in-lucknow-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दारुलशफा में सरकारी आवास में लगी आग, आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दारुलशफा में सरकारी आवास में लगी आग, आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया
Thu, 02 May 2024 01:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2024 01:11 PM IST
सार
लखनऊ के दारुलशफा के एक सरकारी आवास में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
सरकारी आवास में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में दारुलशफा सी ब्लॉक के एक सरकारी आवास में बृहस्पतिवार को आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
शहर की दारुलशफा सी ब्लॉक की पहली मंजिल पर बने पत्रकार अजीज सिद्दीकी के सरकारी आवास में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। आग आवास के आगे के कमरे में लगे एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी। समय रहते अजीज व अन्य परिजन आवास के बाहर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी से आधे घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ रामकुमार रावत के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।