{"_id":"666d3c377e96a3d49f04dccf","slug":"fire-broke-out-in-a-furniture-showroom-in-hazratganj-lucknow-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल की 10 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल की 10 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में काबू पाया
Sat, 15 Jun 2024 01:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:03 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित फर्नीचर शोरूम में लगी आग में सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार सुबह फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। हादसे के कारण वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने 10 गाड़ियों से ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास संदीप जायसवाल का प्लास्टिक ट्रेडर्स नामक फर्नीचर शोरूम है। शनिवार सुबह 10 बजे अचानक उनके शोरूम में आग लग गई। दुकान से उठती आग की ऊंची ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देख संदीप व आसपास के लोग घबरा गए।
लोगों ने घटना की सूचना दमकल को दी। दुकानदार भी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। मगर आग और भड़कती चली गई। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 10 गाड़ियों से ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
संदीप के मुताबिक हादसे के कारण उनका पांच लाख का नुकसान हो गया। एफएसओ इंदिरा नगर शत्रुघ्न के मुताबिक शोरूम में आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।