फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a furniture showroom in Hazratganj Lucknow.

Lucknow: फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल की 10 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में काबू पाया

Sat, 15 Jun 2024 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित फर्नीचर शोरूम में लगी आग में सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in a furniture showroom in Hazratganj Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार सुबह फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। हादसे के कारण वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने 10 गाड़ियों से ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास संदीप जायसवाल का प्लास्टिक ट्रेडर्स नामक फर्नीचर शोरूम है। शनिवार सुबह 10 बजे अचानक उनके शोरूम में आग लग गई। दुकान से उठती आग की ऊंची ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देख संदीप व आसपास के लोग घबरा गए।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना दमकल को दी। दुकानदार भी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। मगर आग और भड़कती चली गई। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 10 गाड़ियों से ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के मुताबिक हादसे के कारण उनका पांच लाख का नुकसान हो गया। एफएसओ इंदिरा नगर शत्रुघ्न के मुताबिक शोरूम में आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed