{"_id":"653cf9d95843a2806c037216","slug":"fire-broke-out-in-a-factory-in-indira-nagar-lucknow-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग में पांच लाख का माल खाक, बुझाने में सिपाही का हाथ झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग में पांच लाख का माल खाक, बुझाने में सिपाही का हाथ झुलसा
Sat, 28 Oct 2023 05:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Oct 2023 05:41 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ स्थित एक दोना फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने में एक सिपाही का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन
आग बुझाने में झुलसा सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके के सुग्गामऊ में अवैध रूप से चल रही दोना-पत्तल की फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। फैक्ट्री से निकलती आग की लपटें देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग बुझाने में एक सिपाही धर्मेंद्र सिंह के हाथ मामूली रूप से झुलस गए। एफएसओ शत्रुघ्न के मुताबिक इंदिरानगर निवासी रविंद्र सिंह की सुग्गामऊ में एंटरप्राइजेज के नाम से दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर रविंद्र सिंह व उनके दो कर्मचारी फैक्ट्री में थे। दोनों कर्मचारी कुछ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर फैक्ट्री के बेसमेंट से निकलते धुएं व आग की लपटों पर पड़ी। लोगों ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच इंदिरानगर थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरु किया तो उनका एक हाथ मामूली रूप से झुलस गया।
आग लगने की जानकारी मालिक ने दमकलकर्मियों को दी और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची इंदिरानगर और गोमती नगर फायर स्टेशन की दमकल की दो गाड़ियों की मदद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पीड़ित के मुताबिक आग से उनका पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।