{"_id":"656dae00ab4cadd6190171a3","slug":"fire-broke-out-because-of-short-circuit-in-cancer-institute-in-lucknow-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कैंसर इंस्टीट्यूट में शार्ट सर्किट से लगी आग, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कैंसर इंस्टीट्यूट में शार्ट सर्किट से लगी आग, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
Mon, 04 Dec 2023 06:19 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, गोसाईगंज (लखनऊ)
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, गोसाईगंज (लखनऊ)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:19 PM IST
सार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट से सर्वर रूम में आग लग गई। आननफानन मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
कैंसर इंस्टीट्यूट के सर्वर रूम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट के दूसरे फ्लोर पर स्थित सर्वर रूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी। आग की लपटों ने सर्वर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार, एफएसओ मामचंद बड़गुजर, एसीपी गोसाईंगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ज्ञानेद्र सिंह व एचसीएल चौकी प्रभारी सन्दीप शर्मा आधा दर्जन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक दोपहर एक बजे कैंसर इंस्टीट्यूट मे आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कर वहां भर्ती मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कराया गया।
आग से दूसरे तल के सर्वर रूम में रखी बैटरियों समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई।