फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in moving sleeper bus, 42 passengers saved

Lucknow News: चलती स्लीपर बस में लगी आग, 42 यात्री बचे

Fri, 15 Nov 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving sleeper bus, 42 passengers saved
स्लीपर बस का टायर फटने से लगी आग।
गोसाईगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को टोल से पहले चलती स्लीपर बस का टायर फटने से आग लग गई। हादसे में बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बच गए। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी चालक राजेश शर्मा स्लीपर बस से 42 सवारियां लेकर आजमगढ़ जा रहे थे। बस बुधवार रात दिल्ली से निकली थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सा
विज्ञापन

ढ़े छह बजे बस गोसाईंगंज के शहजादे खेड़ा के पास पहुंची, तभी पिछला टायर फट गया। इससे आग की लपटें व धुंआ उठने लगा। चालक ने बस रोककर, परिचालक मुजफ्फरनगर निवासी फरमान की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। चालक ने बस में आग लगने की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। तीन गाड़ियों से पहुंचे एफएसओ पीजीआई मामचंद बड़गूजर ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। तब तक जल कर राख हो चुकी थी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चालक ने बस रोक कर यात्रियों को बाहर निकाल लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्रियों को दूसरी बस से आजमगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed