फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in LT line; power supply to 105 villages disrupted for two hours

Lucknow News: एलटी लाइन में लगी आग, 105 गांवों की बिजली दो घंटे तक ठप

Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in LT line; power supply to 105 villages disrupted for two hours
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। लेसा के अमौसी जोन के अंतर्गत समेसी उपकेंद्र से पोषित समेसी टाउन व मीरखनगर टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार को करीब दो घंटे बाधित रही। शाम चार बजे कासिमपुर गांव की एलटी लाइन में आग लगने की सूचना मिलने पर मीरखनगर टाउन फीडर बंद किया गया। जिससे 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। दूसरी ओर दोपहर करीब 3:30 बजे समेसी टाउन फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। इससे 45 गांवों की बिजली बंद हो गई। दोनों ही इलाकों के 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


समेसी फीडर के प्रभावित गांवों में भवानीखेड़ा, शंकरपुर, गणेशखेड़ा, समेसी बाजार, छेदाखेड़ा, पटवाखेड़ा, भोरा कला, अचलीखेड़ा, मितौली प्रमुख रहे। इसी प्रकार मीरखनगर फीडर इलाके में प्रमुख रूप से रामदासपुर, कासिमपुर, नंदौली, कुबहरा, पतौना आदि गांवों की बिजली गुल रही। इलाके अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि समेसी टाउन फीडर में आए ब्रेकडाउन और कासिमपुर की एलटी लाइन के फॉल्ट को दुरुस्त करने के बाद लगभग दो घंटे में दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन


बारिश में तारों पर गिरा पेड़, पांच घंटे रहा बिजली संकट
दुबग्गा में काकोरी के हरदोई रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, फॉल्ट के चलते दुर्गागंज, शाहपुर फीडर की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई उपकेंद्र के रहमानखेड़ा और बसंतकुंज उपकेंद्र के लालाबाग फीडर से जुड़े एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दुर्गागंज फीडर की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बंद रही। उपभोक्ता राघवेंद्र उर्फ मोनू मौर्य, विष्णु, राकेश और कल्लू ने बताया कि हल्की बारिश में भी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। विभाग यदि समय रहते जर्जर तारों और उपकरणों की मरम्मत करा दे तो उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी न झेलनी पड़े।

11 हजार वोल्ट की लाइन का उड़ा जंपर
एफसीआई के मोहान रोड स्थित रहमानखेड़ा फीडर के नौराना गांव के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन का जंपर उड़ जाने से पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। व्यापारी विजय शर्मा और राकेश सिंह राका ने बताया कि इस फीडर पर आए दिन लो-वोल्टेज और बिजली की आवाजाही की समस्या बनी रहती है। इससे कारोबार प्रभावित होता है।

बारिश के कारण हुई कठिनाई
बसंतकुंज उपकेंद्र के लालाबाग फीडर में सुबह साढ़े आठ बजे 11 हजार वोल्ट लाइन का इंसुलेटर फेल हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने करीब 11:30 बजे फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल की। एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने और उसे ठीक करने में कठिनाई हुई। इस वजह से अधिक समय लग गया। दोपहर तक सभी फीडरों की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।


चार घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
जानकीपुरम सेक्टर-एच में मंगलवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 7:15 बजे बिजली गुल हुई जो 11:12 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान घरों में पेयजल आपूर्ति का भी संकट रहा। उमस के कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद उन्होंने विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उपभोक्ताओं के अनुसार जब अधिशासी अभियंता बीकेटी से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि 1912 पर ही कॉल करिये। इस जवाब से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed