फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in clothes shop in Lucknow

लखनऊ : चौक इलाके में कपड़े की दुकान में लगी आग से हड़कंप, बुझाते समय फायरकर्मी घायल

Wed, 13 Apr 2022 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 02:12 AM IST
सार

मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में शादाब का परिवार रहता है जिसे पिछले रास्ते से सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन

विस्तार

चौक इलाके में टेढ़ी बाजार स्थित एक कॉम्पलेक्स में कपड़े की दुकान में देर रात 10:45 बजे आग लग गई। दुकान से तेज लपटें निकलती देख पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में शादाब का परिवार रहता है जिसे पिछले रास्ते से सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


राजा बाजार सुभाष मार्ग निवासी सनी रस्तोगी की टेढ़ी बाजार में कपड़े की दुकान और गोदाम है । सनी के मुताबिक रात 10:00 बजे के करीब दुकान बंद कर वह घर गए । 10:45 बजे सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है । स्थानीय लोगों ने फायर और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने लोगों को कॉम्प्लेक्स से दूर किया। वही दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया । 
विज्ञापन


ऊपरी मंजिल पर फस गया था सादाब का परिवार
कॉम्पलेक्स की ऊपरी मंजिल पर शादाब का परिवार रहता है। रात में जिस समय आग लगी उस वक्त पूरा परिवार घर में मौजूद था। नीचे दुकान और गोदाम से धुआं और तेज लपटें निकलती देख शादाब ने पड़ोसियों की मदद से अपने परिवार को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। देर रात 12:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। 


आग बुझाते समय फायरकर्मी घायल
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक आग बुझाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सकरी गलियों की वजह से काफी परेशानी हुई। पतली गलियों की वजह से अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। पाइप का जाल बिछा कर आग बुझाने की कोशिश की गई। इस दौरान गोदाम और दुकान की खिड़कियां तोड़ी जा रही थीं  ताकि आग पर जल्द ही काबू पाया जा सके। राहत कार्य करते समय लीडिंग फायरमैन प्रमोद मिश्रा जख्मी हो गए जिन्हें बलरामपुर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed